अज्ञात वाहन की ठोकर से निकुम सरपंच भागवत राम पटेल गंभीर रूप से घायल, कंधे में तीन फैक्चर

दुर्ग। अज्ञात वाहन की ठोकर से ग्राम पंचायत निकुम के सरपंच भागवत राम पटेल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके कंधे में तीन फैक्चर हुआ है। भिलाई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। ये हादसा अंजोरा के एक पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे हुआ है।
जानकारी के मुताबिक निकुम सरपंच भागवत राम पटेल को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। इससे वे बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना देते हुए घायल सरपंच को भिलाई नेहरूनगर के सूरज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक्सरे के बाद कंधे में तीन फैक्चर बताया।