इस मंदिर में भगदड़ से 6 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल

इस मंदिर में भगदड़ से 6 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल

गोवा। शुक्रवार को वार्षिक जात्रा (धार्मिक जुलूस) के दौरान गोवा के शिरगांव मंदिर में भगदड़ मच गई। इस घटना में 6 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है और 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को दी गई और वे तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के मुताबिक, घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा तब हुआ जब भारी भीड़ के बीच अफरातफरी फैल गई। इसके बाद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरते-पड़ते बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे।