दुर्ग जेल में सुबह-सुबह छापा, ब्लेड, मोबाइल समेत मिले कई संदिग्ध सामान

दुर्ग जेल में सुबह-सुबह छापा, ब्लेड, मोबाइल समेत मिले कई संदिग्ध सामान

दुर्ग। दुर्ग केंद्रीय जेल में गुरुवार सुबह पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की। करीब 100 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने जेल के अलग-अलग हिस्सों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे।

तलाशी के दौरान जेल परिसर से चिलम, तंबाकू, ब्लेड और कैंची सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद होने की जानकारी सामने आई है। टीम को दो मोबाइल फोन भी मिले हैं।

कार्रवाई के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय की टीम द्वारा बरामद सामग्री का पंचनामा तैयार किया गया। कलेक्टर ने भी जेल में हुई इस कार्रवाई और बरामदगी की पुष्टि की है।

अब जेल में प्रतिबंधित सामग्री और मोबाइल पहुंचने के मामले में आगे की जांच की जा रही है। जांच के बाद यह पता लगाया जाएगा कि ये सामान जेल के भीतर किस तरह पहुंचा और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

ऐसे ही ब्रेकिंग और सनसनीखेज समाचारों के लिए जुड़े रहे आजाद हिंद टाइम्सक साथ