5 मवेशियों को झारखंड ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार, मारपीट कर हांकते हुए ले जा रहे थे गाय-बछड़े

5 मवेशियों को झारखंड ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार, मारपीट कर हांकते हुए ले जा रहे थे गाय-बछड़े

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थाना क्षेत्र में मवेशियों के साथ क्रूरता और अवैध परिवहन के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 रास मवेशी बरामद किए हैं, जिन्हें मारते-पीटते हुए झारखंड की ओर ले जाया जा रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुशफर निवासी प्रार्थी रामकुमार यादव ने मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना दी थी कि दो व्यक्ति गाय, बछड़ा और बैलों को दौड़ाते और पीटते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सनावल पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शेर मोहम्मद अंसारी निवासी खाला टोला सेराजनगर थाना धुरकी जिला गढ़वा झारखंड तथा परमात्मा यादव निवासी कुशफर थाना सनावल बताया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मवेशियों को उत्तर प्रदेश के मंडरू टोला से खरीदकर झारखंड ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम 1960 की धारा 11 (घ) तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

नाम आरोपी

1. शेर मोहम्मद अंसारी पिता सहादत अंसारी उम्र 25 वर्ष ग्राम खाला टोला सेराजनगर थाना धुरकी जिला गढवा

2. परमात्मा यादव पिता बैजनाथ यादव उम्र 45 साल निवासी कुशफर थाना सनावल