भिलाई में फ्लैट बना ‘हुक्का अड्डा’, पुलिस रेड में 6 युवक गिरफ्तार

भिलाई में फ्लैट बना ‘हुक्का अड्डा’, पुलिस रेड में 6 युवक गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक फ्लैट में चल रहे अवैध हुक्का संचालन का खुलासा किया है। विजय शांति हाईट्स, चरोदा स्थित फ्लैट नंबर 23 में पुलिस ने रेड कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फ्लैट में हुक्का पिलाने और पीने का अवैध काम किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां 6 युवक हुक्का का सेवन करते और करवाते पाए गए। पूछताछ में कोई वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 हुक्का पॉट, 2 बर्नर, हुक्का चार्जर, प्लास्टिक पाइप के पैकेट, 17 पैकेट हुक्का फ्लेवर (AFZAL), 1 डिब्बा (Alladdin) फ्लेवर सहित कुल 13,215 रुपये की सामग्री जब्त की है।

इस मामले में सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 4(क) और 21(क) के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

▪️ घटनास्थल :

विजय शांति हाईट्स, फ्लैट नंबर 23, चरोदा, भिलाई

▪️ आरोपी का नाम :

1. उज्जवल जैन, उम्र 23 वर्ष, निवासी जैन मंदिर रोड, भिलाई-3

2. हर्ष जैन, उम्र 26 वर्ष, निवासी जैन मंदिर रोड, सुभाष चौक, भिलाई-3

3. रौनक जैन, उम्र 27 वर्ष, निवासी C2/503 महावीर लेक व्यू, गंजपारा

4. हिमांशु वर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 27, मकान नंबर 36, पाल सायपारा, दुर्ग

5. उज्जवल चतुर्वेदी, उम्र 28 वर्ष, निवासी मकान नंबर 38, सुभाष नगर, दुर्ग

6. आयुष सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी MIG I/57, हुडको, भिलाई

▪️ जप्त सामग्री :

3 नग हुक्का पॉट, 2 नग हुक्का बर्नर, 1 नग हुक्का चार्जर, 5 पैकेट प्लास्टिक पाइप (प्रत्येक में 50 नग), 17 पैकेट हुक्का फ्लेवर (AFZAL), 1 डिब्बा हुक्का फ्लेवर (Alladdin), 1 पैकेट सिल्वर कॉइल पेपर, कुल कीमती 13,215/- रुपये