डबल पैसे का झांसा देकर 38 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई-वैशाली-नगर-पुलिस-की-कार्रवाई

डबल पैसे का झांसा देकर 38 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग में निवेश के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की गई। वैशाली नगर थाना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी धर्मेन्द्र कुमार बंजारे ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी कंपनी A-M-S Solution और M/s R-V Group Company के नाम से लोगों को निवेश का लालच दिया। प्रार्थी जयदीप सिंह कंडा से करीब 38 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की गई।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी का पता लगाकर उसे रायपुर के सड्डू क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की बात कबूल कर ली है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। फिलहाल इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

आरोपी का नाम :

1. धर्मेन्द्र कुमार बंजारे, निवासी एलआईजी 62, सेक्टर-1 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सड्डू, रायपुर