UGC की शिकायत पर कार्रवाई: अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस रिमांड

UGC की शिकायत पर कार्रवाई: अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस रिमांड

दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की शिकायत के आधार पर दर्ज दो एफआईआर के बाद की गई है।

क्राइम ब्रांच के अनुसार, निजी विश्वविद्यालय के संचालन में गंभीर अनियमितताओं और कथित फर्जीवाड़े को लेकर मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सिद्दीकी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

इस प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू कर दी थी। दिल्ली ब्लास्ट की जांच के बाद UGC द्वारा की गई शिकायत को अहम माना जा रहा है, जिसके बाद एजेंसियां सक्रिय हुईं। गिरफ्तारी के बाद जावद अहमद सिद्दीकी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आगे की पूछताछ के लिए चार दिन की पुलिस कस्टडी मंजूर कर ली है। क्राइम ब्रांच अब विश्वविद्यालय से जुड़े वित्तीय लेनदेन, दस्तावेजों और प्रशासनिक फैसलों की गहराई से जांच कर रही है। मामले में आगे और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।