दुर्ग पुलिस ने नाबालिग को जबरन देह व्यापार में फंसाने वाली दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने नाबालिग को जबरन देह व्यापार में फंसाने वाली दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

दुर्ग। थाना मोहन नगर पुलिस ने नाबालिग को जबरजस्ती देह व्यापार में लाने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पी.ए.सी.एस.ओ. एक्ट और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता जिला अनुपपुर, मध्यप्रदेश की रहने वाली है। नवरात्रि में मैंहर घूमने जाने के बहाने घर से निकली पीड़िता कटनी स्टेशन पर प्रीति नामक महिला से मिली। आरोपी ने उसे काम दिलाने के नाम पर दुर्ग ले जाकर बंधक बनाकर अवैध संबंध स्थापित करने के लिए दबाव डाला और आपत्तिजनक फोटो खींचकर दूसरों को भेजा।

पीड़िता ने खुद को छुड़ाकर थाना मोहन नगर पहुंचकर शिकायत की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजी गईं।

गिरफ्तार आरोपी:

1. प्रीति बेसरा, 22 वर्ष, निवासी दल्लीराजहरा, वर्तमान निवास उरला, थाना मोहन नगर

2. सीमा सोनी, 47 वर्ष, निवासी उरला, थाना मोहन नगर