नाव पलटने से 68 लोगों की मौत, 74 लापता, देखें VIDEO
नई दिल्ली। रविवार को यमन के तटवर्ती जलक्षेत्र में नाव पलटने से 68 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई और 74 अन्य लापता हो गए। वहीं 12 प्रवासियों को बचा लिया गया है। नाव में 154 इथियोपियाई प्रवासी सवार थे। यह नाव यमन के अबयान प्रांत के तट पर पलट गई। 54 प्रवासियों के शव खानफर जिले में किनारे पर मिले। जबकि 14 अन्य एक अलग जगह पर मृत पाए गए।