दुर्ग में गांजा बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत जेल भेजे गए

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत थाना पद्मानभपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गांजा बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से कुल 1.3 किलो गांजा, नकद राशि और कीमती मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 20 जुलाई 2025 को रविशंकर स्टेडियम दुर्ग, मानस भवन के पीछे गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके पर दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचते हुए पकड़े गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
1️⃣ अंतगुरू नागेश, उम्र 28 वर्ष, मूल निवासी – तुगला, थाना राजा खरियार, जिला नयापारा, ओडिशा, वर्तमान – पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग के पास, चपरासी कॉलोनी
2️⃣ चंदन सोनी, उम्र 32 वर्ष, निवासी – रविशंकर स्टेडियम के पास, मानस भवन दुर्ग के पीछे
पुलिस ने अंतगुरू नागेष के पास से
???? 1.300 किलो गांजा (कीमत ₹6,000)
???? विवो मोबाइल (कीमत ₹20,000)
कुल ₹26,000 का सामान जब्त किया।
वहीं चंदन सोनी के पास से
???? गांजा बिक्री की रकम ₹300
???? रेडमी मोबाइल (कीमत ₹20,000)
कुल ₹20,300 की जब्ती की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 250/2025, धारा 20(ख), 27(क) NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।