एवन बजाज कम्पनी भिलाई का चौकीदार गिरफ्तार, नाम और हुलिया बदलकर 24 साल से चल रहा था फरार

दुर्ग। अजाक थाना पुलिस ने अनुसूचित जाति/जनजाति के प्रकरण में 24 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने अपना नाम और वेशभूषा बदलकर रह रहा था। आरोपी एवन बजाज कम्पनी भिलाई में गार्ड का काम कर रहा था। आरोपी पर अनुसूचित जनजाति की महिला से छोड़छाड़ का आरोपी है।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्थायी वारंट अधिक से अधिक तामिल करने हेतु दिए गए दिशा निर्देश के परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक (काईम / अजाक) हेम प्रकाश नायक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर स्थायी वारंट पतासाजी में लगाये गये थे। फरार आरोपियों/वारंटियों के धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अजाक थाना की टीम ने अनुसूचित जनजाति की महिला के साथ छेड़छाड़ कर अपमानित करने के प्रकरण में 24 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी कमल सिंह उर्फ शुभपाल सिंह लगातार फरार चल रहा था। दिनाक 30.11.2001 में पेश किये जाने उपरांत विशेष न्यायाधीश के. विनोद कुजूर विशेष न्यायालय एट्रोसिटी कोर्ट दुर्ग के विशेष सत्र प्रकरण क्रमांक 09/2021 अपराध क्रमांक 49/2001 धारा 354 भादवि 3 (1)2 एस.सी/एस.टी एक्ट के प्रकरण में फरार था। आज दिनाक 07.07.2025 को थाना अजाक दुर्ग के द्वारा आरोपी को पकड़कर विशेष न्यायालय एट्रोसिटी कोर्ट दुर्ग में पेश किया गया। स्थायी वारंटी कमल सिंह 24 वर्षों से फरार था वारंटी दिनांक घटना समय से फरार होने का कारण पूछताछ करने पर घटना करने पश्वात गिरफ्तारी से बचने लुकछिप कर बजाज एवन शो रूम में गार्ड का काम कर रहा था। जो नाम, वेशभूषा बदल कर गार्ड की नौकरी कर जीवन यापन कर रहा था।
नाम आरोपी/वारंटी :- कमल सिंह उर्फ शुभपाल सिंह राजपूत पिता कोषपाल सिंह निवासी केत्तमी थाना डौंडी लोहारा जिला दुर्ग