कॉलेज की दीवार से टकराई बारातियों से भरी बोलेरो कार, दूल्हा सहित 8 लोगों की दर्दनाक मौत

कॉलेज की दीवार से टकराई बारातियों से भरी बोलेरो कार, दूल्हा सहित 8 लोगों की दर्दनाक मौत

संभाल। शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे मेरठ-बदायूं रोड पर बरातियों की बोलेरो अनियंत्रित होकर इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। इससे दूल्हे सूरज पाल (20 वर्ष) समेत 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हे की बहन, चाची, चचेरी बहन और रिश्तेदार भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार जनपद बदायूं के थाना बिल्सी इलाके के सिरसौल गांव में संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव निवासी सुखराम ने अपने बेटे सूरज की शादी तय की थी। शुक्रवार की शाम बरात गांव सिरसौल जा रही थी। बरातियों की 11 गाड़ियां पहले ही सिरसौल के लिए रवाना हो गईं थीं। एक बोलेरो पीछे रह गई थी, जिसमें दूल्हे समेत 10 लोग सवार थे। रास्ते में बोलेरो जनता इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से घायलों को बोलेरो से बाहर निकला और अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने सूरज पाल (20 साल), आशा (26 साल) एश्वर्या (3 साल) सचिन (22 साल), गणेश (2 साल), रवि (28 साल), कोमल (15 साल) और मधु (20 साल) समेत दो अन्य की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल हिमांशी और देवा को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। स्थानी पुलिस के साथ ही एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा और सीओ दीपक तिवारी ने सीएचसी पहुंच कर घटना की जानकारी ली है।