ऑटो रोककर यात्री की जेब से 2500 रुपए छीने, दो आरोपी गिरफ्तार

ऑटो रोककर यात्री की जेब से 2500 रुपए छीने, दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में ऑटो में सवार यात्री की जेब से 2500 रुपए छीनकर भागने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने महाराणा प्रताप बरदाना दुकान के पास ऑटो रोककर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार 9 अगस्त को उमाशंकर प्रसाद श्रीवास्तव ने थाना छावनी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह पावर हाउस से सामान खरीदकर ऑटो क्रमांक CG 07 T 3083 से कैलाश नगर, जामुल स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान महाराणा प्रताप बरदाना दुकान के पास ऑटो चालक ने ऑटो रोक दिया। चालक और उसके साथी ने मिलकर उनकी जेब से 2500 रुपए छीन लिए और मौके से फरार हो गए।

शिकायत पर छावनी पुलिस ने अपराध क्रमांक 537/2026, धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तत्काल आरोपियों की पतासाजी शुरू की और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने यात्री की जेब से 2500 रुपए छीनकर ले जाना स्वीकार किया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

1. सुलेन्दर सिंह उर्फ मोना, उम्र 42 वर्ष, निवासी सुभाष चौक, कैम्प-01, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग।

2. आरीफ खान, उम्र 44 वर्ष, निवासी सुभाष चौक, कैम्प-01, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मामले में छीनी गई 2500 रुपए की राशि के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की गई है।