नशीली टेबलेट बेचने वाला युवक गिरफ्तार, 52 हजार रुपये की अल्प्राजोलम टेबलेट जब्त

नशीली टेबलेट बेचने वाला युवक गिरफ्तार, 52 हजार रुपये की अल्प्राजोलम टेबलेट जब्त

भिलाई। नेवई थाना पुलिस ने अवैध रूप से नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्टेशन मरौदा क्षेत्र का एक युवक शिवपारा शीतला तालाब के पास नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर नेवई पुलिस ने गवाहों और पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सुजल सिंह (22 वर्ष) निवासी स्टेशन मरौदा को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से ALPRAZOLAM TABLET I.P. 0.5 mg (ALPRAWIN 0.5) की 13 पत्तियां बरामद हुईं। जब्त टेबलेट का कुल वजन 16.12 ग्राम तथा अनुमानित कीमत करीब 52 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 415/2026 के तहत धारा 22 (बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।