निकुंभला मंदिर के संस्थापक संत श्री माताजी का निधन, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के निकुम स्थित तीर्थराज देवी निकुंभला मंदिर एवं जय शक्ति आश्रम के संस्थापक पूज्य संत श्री माताजी का मंगलवार शाम निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से भक्तों और श्रद्धालुओं में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संत श्री माताजी की पार्थिव देह बुधवार सुबह लगभग 8 बजे रायपुर से निकुम लाई जाएगी। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
संत श्री माताजी ने अपने जीवन को धर्म, सेवा और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए समर्पित किया। उनके सान्निध्य में हजारों श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त की।
आजाद हिंद टाइम्स परिवार एवं समस्त भक्तगण पूज्य संत श्री माताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा ईश्वर से उनकी पावन आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।
दुर्गा महायज्ञ
https://youtu.be/NgMHame7saU?si=SGR3HjsBO3Naaoi8



