ऑनलाइन सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई: आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त

ऑनलाइन सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई: आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त

भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छावनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करते एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कैम्प-2 भिलाई स्थित बैकुंठ धाम वाटिका गेट के सामने एक व्यक्ति “Guru 777” एप के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर अवैध सट्टा चला रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की।

कार में चल रहा था सट्टा, मौके पर दबोचा

कार्रवाई के दौरान संदिग्ध क्रेटा कार (क्रमांक CG04MA1235) की तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी को ऑनलाइन सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया। विधिवत गवाहों की उपस्थिति में पूरी कार्रवाई की गई।

लाखों का सामान जप्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वाहन समेत लाखों रुपये की संपत्ति जप्त की है, जिसमें शामिल हैं:

क्रेटा कार (कीमत लगभग ₹3 लाख)

Dell Inspiron 7405 लैपटॉप (लगभग ₹20 हजार)

iPhone 16 Pro Max मोबाइल (लगभग ₹70 हजार)

एक अन्य स्मार्ट मोबाइल (लगभग ₹80 हजार)

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरफान पाशा (उम्र 35 वर्ष), निवासी खुर्सीपार, भिलाई के रूप में हुई है।

अवैध कमाई के लिए चला रहा था सट्टा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।