घर-दुकान में भीषण आग, 20 लाख का नुकसान, समय रहते टला बड़ा हादसा

घर-दुकान में भीषण आग, 20 लाख का नुकसान, समय रहते टला बड़ा हादसा

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित पवन विहार कॉलोनी, अमलीडीह में बुधवार को एक घर में बनी दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे परिसर में धुआं फैल गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे आसपास के घनी आबादी वाले क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि इस आगजनी में दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 20 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर और अन्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई है। आग लगने के कारणों  का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है, ताकि आग लगने की असली वजह सामने आ सके।