प्रेम संबंध में शक बना कत्ल की वजह, युवती की गला दबाकर हत्या, युवक गिरफ्तार

प्रेम संबंध में शक बना कत्ल की वजह, युवती की गला दबाकर हत्या, युवक गिरफ्तार

दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध के विवाद ने एक युवती की जान ले ली। आरोपी युवक ने संदेह और आपसी विवाद के चलते युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल को सूचना मिली कि एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि बालोद जिले के देंगरापार निवासी कार्तिक राम साहू (27) अपनी परिचित युनेश्वरी वर्मा (26) को पुलगांव स्थित उसके किराए के कमरे से सुभाष नगर, पद्मनाभपुर स्थित अपने किराए के कमरे में लेकर आया था।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन इसी संबंध को लेकर विवाद और शक पैदा हो गया। इसी दौरान हुए झगड़े में आरोपी ने युवती का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मामले में BNS की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना की जा रही है। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।