दिशा के सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ, डोंगरगढ़ पदयात्रियों व राहगीरों को मिलेगी राहत

दिशा के सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ, डोंगरगढ़ पदयात्रियों व राहगीरों को मिलेगी राहत

भिलाई। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था “दिशा” द्वारा फॉरेस्ट एवेन्यू रोड,भिलाई पर, (डायरेक्टर्स बंगला एवं हुडको पेट्रोल पंप के बीच तथा HIG-5, हुडको के सामने ) सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ आज नगर पालिक निगम, भिलाई के एम.आई.सी. सदस्य एवं हुडको वार्ड पार्षद श्री सीजू एन्थोनी के कर-कमलों से किया गया। नवरात्रि के अवसर पर माता के दर्शन हेतु डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों, राहगीरों, श्रमिकों एवं आमजन को भीषण गर्मी में शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह जनोपयोगी पहल शुरू की गई है।

मुख्य अतिथि श्री सीजू एन्थोनी ने संस्था “दिशा” के इस सराहनीय सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि सार्वजनिक प्याऊ जैसी व्यवस्था गर्मी के दिनों में आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी एवं राहतकारी सिद्ध होती है। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था “दिशा” के संस्थापक सदस्य श्री रामानुजन राजू ने मुख्य अतिथि श्री सीजू एन्थोनी एवं उपस्थित जनों का आत्मीय स्वागत किया। शुभारंभ के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिसमें श्रीमती रीता दास ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

इस सेवा अभियान में सुजीत चक्रवर्ती, रामानुजन राजू (सपत्नीक), शांतनु दासगुप्ता, उत्तम डे, भास्कर देवनाथ, राजेश धारकर, प्रदीप दास, नरसिम्हा राव, देबाशीष मजूमदार, जवाहर, केसी राव, बापी दास, मोहन गिरी,  अंजन रॉयचौधरी, श्रीमती सुधा, श्रीमती रीता दास एवं ऐलिस की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी सदस्यों ने जल वितरण एवं सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में संस्था के वरिष्ठ सदस्य  शांतनु दासगुप्ता ने मुख्य अतिथि सीजू एन्थोनी एवं उपस्थित सभी जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।