दुर्ग: जामुल पुलिस ने दबोचे 2 आरोपी, गांजा 1.770 KG, ₹1500 नकद और मोबाइल जब्त

दुर्ग: जामुल पुलिस ने दबोचे 2 आरोपी, गांजा 1.770 KG, ₹1500 नकद और मोबाइल जब्त

दुर्ग। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत थाना जामुल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने NDPS Act के तहत 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.770 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। आरोपियों के पास से ₹1500 नगद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 03 फरवरी 2026 को थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत जामुल कॉलेज के पास रोड पर गांजा बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध रूप से गांजा बरामद हुआ।

मामले में अपराध क्रमांक 76/2026 के तहत धारा 20(ख), 27, 29 NDPS Act में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

 गिरफ्तार आरोपी

ओमेश कुमार ठाकुर (22 वर्ष) निवासी रामनगर, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग

अमय गुप्ता (20 वर्ष) निवासी रामनगर मुक्तिधाम के पास, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री

गांजा – 1.770 किलोग्राम

नगद – ₹1500/-

एक मोबाइल फोन