जेवरा-सिरसा में बजरंग दल की हुई बैठक, युवाओं ने हिंदुत्व रक्षा का लिया संकल्प

जेवरा-सिरसा में बजरंग दल की हुई बैठक, युवाओं ने हिंदुत्व रक्षा का लिया संकल्प

दुर्ग। दुर्ग जिले के जेवरा-सिरसा में छत्तीसगढ़ बजरंग दल की एक बड़ी बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में जेवरा, सिरसा और आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। खास तौर पर युवाओं ने बजरंग दल के ध्वज तले हिंदुत्व की रक्षा और समाज के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

प्रांत सह संयोजक छत्तीसगढ़ बजरंग दल रवि निगम ने बताया कि बैठक की शुरुआत जिला मंत्री इंद्रजीत गोस्वामी ने जय श्रीराम के उद्घोष और विजय महामंत्र के साथ की। संचालन दुर्ग जिला अध्यक्ष रवि भारती ने किया। इस दौरान ग्राम विकास, लव जिहाद, गौरक्षा और हिंदू धार्मिक सुरक्षा तंत्र जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। विभाग संयोजक अजय सेन ने युवाओं को धर्म रक्षा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष के लिए प्रेरित किया।

बैठक में संगठन प्रभारी ईश्वर गुप्ता, जिला संयोजक पुष्पराज सिंह, राजा साहू और प्रफुल्ल पटेल ने भी अपने विचार रखे। प्रदेश सह संयोजक रवि निगम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदुओं की एकजुटता और सजगता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आगामी विजयादशमी पर होने वाले भव्य शस्त्र पूजन और शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया और दायित्ववान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रिंस राजपूत, सह संयोजक राजा साहू, शहर अध्यक्ष ज्ञान, चंद साहू, सुरक्षा प्रमुख पुकेश्वर निषाद, प्रदीप सिन्हा, यशवंत सही, हब्बू धनकर, गणेश ठाकुर, राजा यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।