केदारनाथ से लौटते वक्त तबियत बिगड़ने से दुर्ग के युवक की मौत
परिवार पर टूटा दु:खाें का पहाड़

दुर्ग। केदारनाथ लौटते वक्त दुर्ग के विजय भारद्वाज की मौत हो गई। बताया जाता है कि जवाहर नगर दुर्ग निवासी विजय भारद्वाज (34 वर्ष) की यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। विजय भारद्वाज छत्तीसगढ़ शासन के जीएसटी विभाग में सहायक ग्रेड-3 पद पर पदस्थ थे.
जानकारी के मुताबिक विजय धार्मिक यात्रा के तहत केदारनाथ पहुंचे थे। जब वह हेलीकॉप्टर से लौट रहे थे, उस समय पाटा के पास उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर परिवार तक पहुंची तो पूरा माहौल शोक में डूब गया। उनके पिता मुकुंद सिंह भारद्वाज, वर्तमान में बालोद जिले में ट्रेजरी अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं। विजय भारद्वाज का पार्थिव शरीर 10 जून की शाम तक दुर्ग पहुंचने की संभावना है।
आजाद हिंद Times News के ऑफिशियल वाट्सअप ग्रुप से जुड़िये
https://chat.whatsapp.com/I31dTXfP82CJsB98EjUl08