आर्यनगर वासियों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी; कहा टैक्स का पैसा वापस करो या नाली बनाओ, महिलाओं ने खोला मोर्चा

नरकीय जीवन जीने को मजबूर आर्यनगर वार्ड 12 भिलाई के निवासी, मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे लोग

आर्यनगर वासियों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी; कहा टैक्स का पैसा वापस करो या नाली बनाओ, महिलाओं ने खोला मोर्चा

आजाद हिंद Times News के ऑफिशियल वाट्सअप ग्रुप से जुड़िये

https://chat.whatsapp.com/I31dTXfP82CJsB98EjUl08

भिलाई। जिला प्रशासन, नगर निगम भिलाई सहित कई नेताओं से शिकायत के बाद भी 20 साल से सड़क और नाली जैसे मूलभूत सुविधाओं के लिए आर्य नगर कोहका वार्ड 12 भिलाई के निवासी जूझ रहे है। ज्ञापन देते देते लोगों की चप्पले घिस गई लेकिन कोई हल नहीं निकला। अब आक्रोशित वार्डवासियों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी देते हुए नगर निगम से टैक्स वापस करने की मांग की है जिससे वे स्वयं नाली का निर्माण कर सके। बहरहाल महिलाएं मोर्चा खोलते हुए सड़क की लड़ाई लड़ने मैदान में उतर चुकी है।

आर्य नगर कोहका वार्ड 12 के निवासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर। इस वार्ड का पार्षद गिरधर बंटी साहू है, जो नगर निगम भिलाई का सभापति भी है। महिलाओं ने आजाद हिन्ट टाइम्स को बताया कि कई बार पार्षद से नाली निर्माण की मांग की गई है, लेकिन पार्षद का कहना है कि आर्य नगर से मुझे वोट नहीं मिला इस कारण यहां नाली नहीं बन सकता। महिलाओं का कहना है कि आयुक्त ने बताया कि वे लोग अवैध कालोनी में रह रहे हैं। इस वजह से इन समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस पर महिलाओं ने कहा कि लंबे समय से प्रॉपर्टी टैक्स निगम वसूल रहा है, इसके बदली में सड़क और नाली की समस्या का निराकरण किया जाए। आयुक्त ने कहा कि वे मौके का जायजा लेंगे। घरों में उपयोग होने वाले पानी की निकासी के लिए नाली की व्यवस्था नहीं है। नाली बजबरा रहा है। घरों में सांप, बिच्छु जैसे जहरीले कीड़े घुस रहे है। इससे भी जान का खतरा बना रहता है। इस दौरान रेखा बघेल, शीतल वर्मा, जानकी साहू, पूष्पलता जंघेल, विमला वर्मा, रेखा जंघेल, रूपा देवी, जानकी जंघेल, भारती जंघेल, महेश्वरी जंघेल, केशर वर्मा, रेखा देवी, विभा संह, सोनिया महतो, बसंत देवांगन, श्याम सुंदर वर्मा आदि उपस्थित थे।

आजाद हिंद Times News के ऑफिशियल वाट्सअप ग्रुप से जुड़िये

https://chat.whatsapp.com/I31dTXfP82CJsB98EjUl08