स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी, ज्वेलरी व्यापारी के घर से 2 लाख कैश समेत 6 लाख का माल पार 

स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी, ज्वेलरी व्यापारी के घर से 2 लाख कैश समेत 6 लाख का माल पार 

भिलाई। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। नवंबर माह में दो बड़ी चोरी की घटनाएं हुई। एक चोरी चंद्र नगर कोहका में रवि कुमार वर्मा के घर से 3.50 लाख की 3 नवंबर की रात तथा दूसरी चोरी 22 नवंबर को त्रिवेणी नगर में करीब 6 लाख रुपए की हुई है। 
जानकारी के अनुसार प्लॉट-22, सडक-सी, त्रिवेणी नगर , समृतिनगर निवासी ज्वेलरी व्यापारी अनय कुमार सांगाणी ने पुलिस को बताया कि 22/11/2023 के सुबह करीबन 8 बजे मै सपरिवार विवाह कार्यक्रम में रोमन पार्क शिवनाथ नदी के पास अपने घर में ताला बंद करके गया था। वहां से दिनांक 24/11/2023 के सुबह करीबन 11-50 बजे घर आये तो देखे कि मेरे घर के मेन गेट का दरवाजा ताला सहित टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अन्य कमरो के दरवाजा एवं आलमारियो का ताला टुटा हुआ था। अलग अलग अलमारियो में रखे 08 नग सोने की चूड़ी, 02 नग सोने का नेकलेस, 01 नग सोने का मंगलसूत्र, 02 जोड़ी सोने का कान के झुमके, 02 नग सोने का ब्रेसलेट, 02 नग सोने का चैन, 05 नग सोने की अंगूठी जुमला वजन 300 ग्राम एवं 03 जोड़ी डायमंड का टप्स, 01 नग डायमंड का नेकलेस, एक नग डायमंड की अंगूठी, चांदी के बर्तन इस्तेमाली एवं नगद करीबन 2,20,000/-रू रूपये जुमला 6,00,000/- रू. नही थे। दिनांक 22/11/23 के सुबह करीबन 8 बजे से दि. 24/11/23 के सुबह करीबन 11-50 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर मेरे घर के मेन गेट का ताला तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर उक्त सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी को चोरी कर ले गया है।