म्यूल अकाउंट से अवैध लेन-देन और हथियार रखने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

वैशाली नगर पुलिस की कैंप-1 में कार्रवाई, ₹2.97 लाख नकद के साथ 11 धारदार हथियार और एयरगन जब्त

म्यूल अकाउंट से अवैध लेन-देन और हथियार रखने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। थाना वैशाली नगर पुलिस ने म्यूल बैंक खातों के जरिए संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और अवैध हथियार रखने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 97 हजार 650 रुपये नकद, बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और मोबाइल फोन के अलावा 11 हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कैंप-1 स्थित गौसिया मस्जिद के पास कार्रवाई की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आम लोगों के बैंक खातों को प्राप्त कर उनका इस्तेमाल म्यूल अकाउंट के रूप में संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के लिए किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से नकदी और बैंकिंग से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। इसी दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना वैध लाइसेंस के विभिन्न प्रकार के हथियार भी बरामद किए। इनमें एक एयरगन, एक बड़ी तलवार, तीन अन्य तलवार, दो चापड़, एक खुखरी, एक धारदार हथियार और एक बटनदार स्प्रिंग चाकू शामिल हैं। पुलिस ने वित्तीय लेन-देन के मामले में अपराध क्रमांक 370/2026, धारा 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस तथा हथियार बरामदगी के मामले में अपराध क्रमांक 369/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

आरोपी का नाम

1. सिम्मी उर्फ आलोक उर्फ आलू, उम्र 26 वर्ष, निवासी गौसिया मस्जिद के पास, कैम्प-01 भिलाई, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।
2. झरनजीत कौर उर्फ पूजा, उम्र 23 वर्ष, निवासी गौसिया मस्जिद के पास, कैम्प-01 भिलाई, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।
3. रंजीता कौर, उम्र 45 वर्ष, निवासी गौसिया मस्जिद के पास, कैम्प-01 भिलाई, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।
4. सिमरन कौर, उम्र 27 वर्ष, निवासी गौसिया मस्जिद के पास, कैम्प-01 भिलाई, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।