दमोदा पारधी पारा में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, 58 वर्षीय महिला गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने 35 पौवा देशी मसाला शराब और ₹560 नकद किए जब्त, आबकारी अधिनियम के तहत भेजा न्यायिक रिमांड पर

दमोदा पारधी पारा में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, 58 वर्षीय महिला गिरफ्तार

दुर्ग। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। थाना पुलगांव की चौकी नगपुरा पुलिस ने ग्राम दमोदा पारधी पारा में छापेमार कार्रवाई कर अवैध रूप से शराब बेच रही एक महिला को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि दमोदा पारधी पारा में एक महिला अपने घर के सामने गौठान के पास अवैध शराब बेच रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और महिला को शराब बेचते हुए पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उरला, दुर्ग और मोहन नगर बायपास स्थित शासकीय शराब दुकानों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शराब खरीदकर अधिक कीमत पर अवैध रूप से बेचती थी। पुलिस ने आरोपी रायपुरहीन पवार (58 वर्ष), निवासी दमोदा पारधी पारा के कब्जे से 35 पौवा देशी मसाला शराब (6.300 बल्क लीटर) और शराब बिक्री की ₹560 नकद राशि जब्त की। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹4,060 बताई गई है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 607/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।