जलाराम लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
2 पुरुष व 3 महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले, ₹20 हजार नकद, 4 मोबाइल और 80 कंडोम पैकेट जब्त

दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में चल रहे कथित अनैतिक देह व्यापार का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसी (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर लॉज में छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लगभग 20 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम सूचना मिली थी कि जलाराम लॉज में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से लॉज पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान दो पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। वहीं लॉज का संचालन करने वाला व्यक्ति भी मौके पर मौजूद था।
जांच के दौरान पुलिस ने देह व्यापार से जुड़ी सामग्री, मोबाइल फोन और नगद राशि जब्त की। मामले में पुलिस ने पीटा एक्ट (अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम) की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस ने इस मामले में विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से लॉज में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था।
