गनियारी में जुआ अड्डे पर पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹5.20 लाख की संपत्ति जब्त

गनियारी में जुआ अड्डे पर पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹5.20 लाख की संपत्ति जब्त

भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुरानी भिलाई पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गनियारी स्थित एक जुआ अड्डे पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 8 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल सहित कुल ₹5.20 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 जून की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गनियारी स्थित बड़कू दाऊ की बाड़ी में बने मकान के अंदर कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होने पर थाना पुरानी भिलाई पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 8 आरोपियों को मौके पर जुआ खेलते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान जुआ फड़ और आरोपियों के कब्जे से ₹1 लाख 82 हजार 670 नकद, 8 मोबाइल फोन और 3 मोटरसाइकिल बरामद की गईं। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य ₹5 लाख 20 हजार 170 रुपये बताया गया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 327/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 5 के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में तुंगत चंद्राकर, केवल चंद्राकर, शिवम वर्मा, प्रवीण देवांगन, ताकेश्वर साहू, चिराग चंद्राकर, प्रकाश चंद्राकर और कुल्लू साहू शामिल हैं।

आरोपी का नाम :

1. तुंगत चंद्राकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी सिरसा कला, भिलाई-3।

2. केवल चंद्राकर, उम्र 29 वर्ष, निवासी गुड़ी परछी, सिरसा कला।

3. शिवम वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिरसा कला, भिलाई-3।

4. प्रवीण देवांगन, उम्र 24 वर्ष, निवासी हनुमान मंदिर के पास, सिरसा कला।

5. ताकेश्वर साहू, उम्र 41 वर्ष, निवासी पाटन पुल के पास, उतई।

6. चिराग चंद्राकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी विश्व बैंक कॉलोनी, भिलाई-3।

7. प्रकाश चंद्राकर, उम्र 41 वर्ष, निवासी गायत्री मंदिर के पास, सिरसा कला, भिलाई-3।

8. कुल्लू साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी गांधी चौक, उतई।