फैक्ट्री से लोहा चोरी , कबाड़ी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार का माल बरामद

भिलाई। जामुल पुलिस ने फैक्ट्री से लोहे का सामान चोरी कर कबाड़ी को बेचने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई करीब 50 हजार रुपये मूल्य की लोहे की सामग्री भी बरामद की है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक की भी संलिप्तता सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, केम्प-2 छावनी निवासी घनश्याम साहू ने थाना जामुल में शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 जून 2026 की रात छावनी बस्ती स्थित उनकी वर्कशॉप से लोहे के कटिंग जॉब, स्क्रैप और अन्य लोहे की सामग्री चोरी हो गई थी। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई थी। शिकायत के आधार पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 398/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही लोकेश यादव उर्फ बाली, रवि विश्वकर्मा उर्फ खील्लू तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को चिन्हित किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए लोहे के सामान को उन्होंने कबाड़ी परवेज खान और सुरेश पाण्डेय को बेच दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया माल बरामद कर लिया। जांच में चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी परवेज खान की संलिप्तता भी सामने आई, जिसके बाद उसे भी मामले में आरोपी बनाया गया। पुलिस ने लोकेश यादव उर्फ बाली (23 वर्ष), रवि विश्वकर्मा उर्फ खील्लू (20 वर्ष) और परवेज खान (37 वर्ष) को गिरफ्तार कर 13 जून को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने आर्थिक लाभ प्राप्त करने और अवैध रूप से धन अर्जित करने की नीयत से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बरामद सामग्री में लोहे का कटिंग जॉब, स्क्रैप तथा अन्य लोहे का सामान शामिल है, जिसकी कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है।
आरोपी का नाम :
1. लोकेश यादव उर्फ बाली, उम्र 23 वर्ष, निवासी राजीव नगर, खुर्सीपार।
2. रवि विश्वकर्मा उर्फ खील्लू, उम्र 20 वर्ष, निवासी गौतम नगर, खुर्सीपार।
3. परवेज खान, उम्र 37 वर्ष, निवासी सोनकर मोहल्ला, केम्प-2 भिलाई, जिला दुर्ग।
4. एक विधि से संघर्षरत बालक।