हर हफ्ते खुशियां बांट रही ‘आस्था’, गरीब बस्तियों में कपड़ों का वितरण

हर हफ्ते खुशियां बांट रही ‘आस्था’, गरीब बस्तियों में कपड़ों का वितरण

दुर्ग जिले के विनय नगर में समाजसेवा की एक मिसाल लगातार कायम की जा रही है। आस्था संस्था द्वारा हर सप्ताह जरूरतमंदों के बीच कपड़ों का वितरण किया जा रहा है, जिससे गरीब परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौट रही है।

संस्था की टीम आसपास की सेवा बस्तियों, झुग्गी-झोपड़ियों और गरीब इलाकों में पहुंचकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को कपड़े बांटती है। कपड़े मिलते ही बच्चों की खुशी देखते ही बनती है, वहीं बुजुर्ग और महिलाएं भी इस पहल से काफी राहत महसूस करती हैं।

आस्था संस्था का यह प्रयास सिर्फ मदद नहीं, बल्कि मानवता का संदेश भी दे रहा है। हर हफ्ते नियमित रूप से चल रही इस सेवा से कई जरूरतमंद परिवारों को सहारा मिल रहा है।