VIDEO विवाद सुलझाने गए थाना प्रभारी पर प्राणघातक हमला, 54 लोगों पर अपराध दर्ज, 17 गिरफ्तार
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में ग्रामीणों द्वारा डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में बरदह थाने के थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। सोशल मीडिया पर इसका एक वायरल वीडियो भी सायरल हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 54 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही 40 अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो डंडे और एक बोरी ईंट के टुकड़े भी बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार बर्रा गांव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस विवाद को शांत कराने पहुंचे थाना प्रभारी और उनकी टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं, साथ ही चार अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में फूलचंद, सर्वेश, लकी, गौतम समेत कई नाम शामिल हैं।