साइबर अपराधों के मुख्य कारण लालच और डर - डॉ. संकल्प राय
हुडको कालीबाड़ी में साइबर पखवाड़ा जागरूकता अभियान




























भिलाई। साइबर पखवाड़ा जागरूकता अभियान के तहत हुडको कालीबाड़ी में दुर्ग पुलिस द्वारा कार्यक्रम का आजोजन किया गया। दुर्गा दर्शन को पहुंचे लोगों को साइबर सुरक्षा पर महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। इस दौरान एडिशनल एसपी सुखनंदन सिंह राठौड़, साइबर प्रहरी के नोडल अधिकारी उप निरीक्षक डॉक्टर संकल्प राय, ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर, सेक्टर 6 थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, कालीबाड़ी से संरक्षक श्यामल रॉय, सेक्रेटरी रूपक दत्ता, बबलू विश्वास, भिलाई बंगाली समाज के मीडिया प्रभारी और आजाद हिन्द टाइम्स के संपादक सुवांकर रॉय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

सर्वप्रथम पुलिस अधिकारियों ने मां दुर्गा का दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किए। तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए डॉक्टर संकल्प राय ने साइबर अपराधों से बचने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उनके द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां और उनसे निपटने के तरीकों पर जानकारी प्रदान की गई। डॉ. संकल्प राय ने छात्रों को साइबर प्रहरी अभियान से जुड़ने का आह्वान किया और टेक्निकल जानकारी साझा की। साथ ही रक्षा टीम प्रभारी ने महिलाओं से जुड़े साइबर अपराधों पर जागरूकता फैलाते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए और बताया कि किस प्रकार ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर ने बताया कि डर और लालच साइबर अपराधों के मुख्य कारण होते हैं, जिनसे सतर्क रहना आवश्यक है। थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने नए ट्रेंडिंग साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी और उनसे जागरूक रहने की अपील की। उपस्थित लोगों को 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर और संबंधित पोर्टल की जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा किए गए सवालों के जवाब भी अधिकारियों द्वारा दिए गए।
???? आजाद हिंद Times News के ऑफिशियल वाट्सअप ग्रुप से जुड़िये ????????
https://chat.whatsapp.com/BSEu8qOetWH7g6tZGAHAnM

 
                         Suvankar Roy
                                    Suvankar Roy                                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                     
            
             
            
             
            
            