ईदगाह दीवार की पुताई को लेकर विवाद, प्राणघातक हमला करने वाला फरार आरोपी वसीम परवेज उर्फ राजा गिरफ्तार

ईदगाह दीवार की पुताई को लेकर विवाद, प्राणघातक हमला करने वाला फरार आरोपी  वसीम परवेज उर्फ राजा गिरफ्तार

भिलाई। मोहर्रम पर्व के दौरान ईदगाह परिसर की दीवारों की पुताई और रंग-रोगन को लेकर हुए विवाद में प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 14 जून 2026 को सेक्टर-06 स्थित लाल मैदान में ईदगाह परिसर की दीवारों के रंग-रोगन संबंधी कार्य को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान आपसी विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने प्रार्थी पर जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 323/2026 के तहत धारा 109(1), 296 और 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसीम परवेज उर्फ राजा (41 वर्ष) निवासी सेक्टर-06, भिलाई नगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना का मुख्य कारण ईदगाह परिसर की दीवारों की पुताई और रंग-रोगन को लेकर उत्पन्न विवाद था।