विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान को बढ़ावा देने वाले रक्तवीरों और सामाजिक संगठनों को मिला सम्मान

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान को बढ़ावा देने वाले रक्तवीरों और सामाजिक संगठनों को मिला सम्मान

भिलाई। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ द्वारा कर्मा भवन, सुपेला में विशाल रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे रक्तदाताओं, रक्तमित्रों और सामाजिक संस्थाओं का सम्मान किया गया। रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को प्रशंसा-पत्र एवं सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हेलमेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल, भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद, समाजसेवी इंद्रजीत सिंह, भिलाई निगम सभापति गिरवर बंटी साहू, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान रक्तदान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कई नियमित रक्तदाताओं को उनकी 100 से अधिक बार रक्तदान करने की उपलब्धि पर विशेष सम्मान दिया गया। सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे लोगों की वजह से जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब के संस्थापक सूरज साहू और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि संगठन लगातार लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहा है और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रक्तदाता, स्वयंसेवक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाएं जीवनदान सेवा संस्था से योगेश मानिकपुरी, मनीष, फनेंद्र जैन द्वारा 130 वीं रक्तदान हेतु, रक्त वीर राज अढातिया 126 वीं बार हेतु, नवदृष्टि फाउंडेशन, डोनेट थोड़ा सा अभिजीत पारख, रूपल गुप्ता लाला गुप्ता स्मिता तांडी विनीता तांडी , श्री साईनाथ जन सेवा समिति जी.माधवराव, प्रजा सेवा समिति जे. डी. खान, नरोत्तम वर्मा बालाजी ब्लड बैंक,नयन गुल्हाने, अदिति जन कल्याण सेवा समिति मरोदा से विक्रम रमन प्रवीण गुलशन, युवा शक्ति संगठन बोरसी से प्रशांत साहू खिलेंद्र वेद प्रकाश, पत्रकार किशन हेल्पिंग हैंड्स क्लब रायपुर , ॐ साईं रक्त दाता सेवार्थ समिति , निस्वार्थ सेवा भाव, डॉ प्रेम लाल पटेल ,मुद्दा आपका के संपादक अनिल साहू, प्रांजल अदभुत मीडिया , राकेश सोनी , हिरवानी,एनिमल सर्वाइवर, पीपुल फॉर एनिमल, पप्पू साहू पाटन, छात्र युवा मंच, क्षेत्रीय युवा प्रकोष्ठ, otah फाउंडेशन श्री शिवजी अर्पण सेवा समिति,ब्लड डोनर फाउंडेशन भानु प्रतापपुर, मां महामाया रक्तदाता सेवार्थ समिति, डी.वी. रक्तदान महादान दल्ली राजहरा, प्रमा फाउंडेशन सहित अन्य संस्थाओं का सम्मान किया गया।