ओमान तट पर जहाज पर हमला, 24 भारतीयों में 21 सुरक्षित; 3 अब भी लापता

ओमान तट पर जहाज पर हमला, 24 भारतीयों में 21 सुरक्षित; 3 अब भी लापता

मस्कट। ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज 'सेटोबेलो' (Settebello) पर हुए हमले के बाद 24 भारतीय क्रू सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 3 भारतीय अब भी लापता हैं। इस घटना को लेकर भारत सरकार ने गहरी चिंता व्यक्त की है।

विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि ओमान के तट पर हुए इस हमले की भारत कड़ी निंदा करता है। मंत्रालय के अनुसार जहाज पर कुल 24 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार थे, जिनमें से 21 को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। लापता तीन भारतीयों की तलाश जारी है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय दूतावास और संबंधित एजेंसियां स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं तथा लापता भारतीयों का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इस घटना के बाद क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हमले के कारणों और जिम्मेदार तत्वों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।