दुर्ग में युवक की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। गया नगर में पुराने विवाद और छेड़छाड़ की बात को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। मामले में दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 11 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे प्रार्थी पक्ष और आरोपी पक्ष के बीच बहन को छेड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ था। पुरानी रंजिश के चलते रात करीब 1 बजे आरोपी पक्ष के लोग दोबारा पहुंचे और लाठी-डंडा, बल्ला तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में जितेश उर्फ रितेश ठाकुर, राहुल ठाकुर, नवीन ठाकुर और भोला यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जितेश उर्फ रितेश ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल ठाकुर का उपचार जारी है।

मामले में थाना दुर्ग पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से लाठी-डंडा, धारदार हथियार, पत्थर, ईंट और बल्ला भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में आकाश यादव उर्फ अक्कू, विजय सारथी उर्फ बिट्टू, आर्यन गुप्ता, लकी सारथी, भूपेंद्र सारथी उर्फ बनू, ललित यादव, युवराज सारथी, बलराम उर्फ बाली और नागेश यादव उर्फ नग शामिल हैं।
आरोपी का नाम :
1. आकाश यादव उर्फ अक्कू, उम्र 25 वर्ष, निवासी गया नगर गली नंबर 2 वार्ड क्रमांक 3 दुर्ग
2. विजय सारथी उर्फ बिट्टू, उम्र 26 वर्ष, निवासी मठपारा सारथी मोहल्ला वार्ड क्रमांक 3 दुर्ग
3. आर्यन गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी गिरधारी नगर हरनाबांधा मुक्तिधाम के पीछे दुर्ग
4. लकी सारथी, उम्र 17 वर्ष, निवासी मठपारा बजरंगबली मंदिर के पास दुर्ग
5. भूपेंद्र सारथी उर्फ बनू, उम्र 19 वर्ष, निवासी मठपारा सारथी मोहल्ला कबड्डी ग्राउंड के पास दुर्ग
6. ललित यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी मुंबई आवास उरला मकान नंबर 12 थाना मोहन नगर जिला दुर्ग
7. युवराज सारथी, उम्र 18 वर्ष, निवासी चंडी मंदिर के पास मठपारा ग्राउंड दुर्ग
8. बलराम उर्फ बाली, उम्र 22 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला मठपारा चंडी मंदिर दुर्ग
9. नागेश यादव उर्फ नग, उम्र 20 वर्ष, निवासी मठपारा चंडी मंदिर के पास दुर्ग
