पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार और बेसबॉल बैट से वार, दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई के छावनी पुलिस थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। यहां एक युवक पर धारदार हथियार और बेसबॉल बैट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

मामला 15 अप्रैल की रात का है, जब मिलन चौक कैम्प-02 निवासी 19 वर्षीय करन चौहान पर अन्ना चौक के पास हमला किया गया। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर धारदार हथियार व बैट से हमला कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चिन्हित किया और गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरुण यादव और चंदन यादव के रूप में हुई है, जो कैम्प-02 भिलाई के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार और बेसबॉल बैट भी बरामद कर लिया है। इस मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
आरोपी का नाम : 1. तरूण यादव, निवासी श्याम नगर महामाया मंदिर ठेठवार पारा, कैम्प 02 भिलाई
2. चंदन यादव, निवासी श्याम नगर महामाया मंदिर ठेठवार पारा, कैम्प 02 भिलाई
