शूटिंग के दौरान हादसा: अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का दीघा में डूबने से निधन

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे एक सीरियल की शूटिंग के लिए दीघा में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान वे दीघा के तलसारी समुद्र तट पर पानी में चले गए, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई।

इस अचानक हुए हादसे ने न सिर्फ उनके परिवार और करीबियों को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि पूरी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभी तक इस घटना को लेकर आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
