भिलाई-03 में सट्टा जुआ पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए नकदी जब्त

भिलाई-03 में सट्टा जुआ पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए नकदी जब्त

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-03 क्षेत्र से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ₹2 लाख 8 हजार 600 रुपए की नगदी और अन्य सामान जप्त किया है।

मामला थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र का है। पुलिस को 24 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नूतन चौक स्थित शिव मंदिर के पास कुछ लोग अंकों के आधार पर सट्टा जुआ खेल और खिला रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना पुरानी भिलाई और क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।

रेड के दौरान 5 लोगों को सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम, मोबाइल फोन, सट्टा पर्ची, रजिस्टर, कैलकुलेटर और अन्य सामान बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06 और 07 के साथ ही बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में राजेश कुमार सचदेव, रवि बिसाई, मानसिंग यादव, मोहन साहू और धर्मेश सोनी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अवैध तरीके से सट्टा जुआ चलाकर मुनाफा कमा रहे थे। फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस तरह के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

आरोपी का नाम :

1. राजेश कुमार सचदेव, उम्र 54 वर्ष, निवासी नूतन चौक भिलाई-03

2. रवि बिसाई, उम्र 39 वर्ष, निवासी गणेश मंदिर रोड खुर्सीपार

3. मानसिंग यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी दंतेश्वरी मंदिर चौक ग्राम देवबलौदा

4. मोहन साहू, उम्र 36 वर्ष, निवासी बालाजी नगर खुर्सीपार

5. धर्मेश सोनी, उम्र 39 वर्ष, निवासी नूतन चौक भिलाई-03