दुर्ग जिले में सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार, नगद और मोबाइल सहित सामग्री जब्त

दुर्ग जिले में सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार, नगद और मोबाइल सहित सामग्री जब्त

भिलाई। भिलाई नगर थाना पुलिस ने अवैध सट्टा संचालन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नगद राशि और सट्टा से जुड़ी सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, 23 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि सेक्टर-05 क्रॉस स्ट्रीट-4 के सामने एक व्यक्ति खुलेआम सट्टा पट्टी लिख रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी को मौके पर ही सट्टा लिखते हुए पकड़ लिया गया। उसकी पहचान कुरुक्षेत्र नायक (34 वर्ष), निवासी सेक्टर-05 भिलाई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹8,560 नगद, एक Vivo smartphone, डॉट पेन और अन्य सट्टा सामग्री जब्त की है। कुल जब्त सामग्री की कीमत करीब ₹18,560 आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ के लिए सट्टा संचालन कर रहा था। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है और ऐसे अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।