एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

मथुरा। महावन क्षेत्र के ग्राम खप्परपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कप्तान सिंह ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ जहर खाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी और डीआईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।