भिलाई में हुक्का बार संचालक समेत 3 गिरफ्तार, पुलिस ने किया सर्च ऑपरेशन

भिलाई में हुक्का बार संचालक समेत 3 गिरफ्तार, पुलिस ने किया सर्च ऑपरेशन

भिलाई। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘संकल्पएक युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। स्मृति नगर पुलिस ने अवैध रूप से हुक्का बार चलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम नीरज सिंह (22 वर्ष), निवासी स्मृति नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग बताया गया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो हुक्का पॉट, दो पाइप, विभिन्न फ्लेवर, कोयला और अन्य सामग्री सहित करीब 5,000 रुपये मूल्य का सामान जब्त किया है। पूछताछ में नीरज सिंह ने बताया कि वह यह हुक्का सामग्री ‘राजा’ नामक व्यक्ति से लेकर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित कर रहा था। मौके पर मौजूद तीन हुक्का पीने वाले युवक—धनंजय साहू, गगनदीप सिंह और संकेत को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

इसी क्रम में कुम्हारी के उड़िया मोहल्ला क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की सूचना पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 120 घरों, संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों की जांच की। हुक्का बार की कार्रवाई में उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधु चौकी प्रभारी स्मृति नगर, सउनि गोरखनाथ चौधरी, प्र.आर. नरोत्तम सिंह निषाद, आरक्षक कमल नारायण परगनिहा और अनिकेत चंद्राकर की भूमिका सराहनीय रही।

गिरफ्तार आरोपी

 1- नीरज सिंह स्मृतिनगर थाना सुपेला  

 2-.धनंजय साहू उम्र 25 साल सा. चर्च के पास दुर्ग  

3- गगनदीप सिंह उम्र 27 साल सा. बाबादीप सिंह नगर सुपेला 

4-संकेत धर्मकार उम्र 27 साल सा. सिद्धार्थ नगर दुर्ग