भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, 20100 कृत्रिम मानव अंग बरामद
उत्तरप्रदेश। खीरी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर गौरीफंटा पुलिस ने 20,100 कृत्रिम मानव अंग बरामद करते हुए मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। यह कार्रवाई 4 जून 2025 को की गई। पुलिस ने सूड़ा घाट से एक बोलेरो पिकअप से 72 पीले बोरों में रखे 10,800 कृत्रिम अंग बरामद किए। इसके अलावा सूड़ा गांव में विजय सिंह राना के घर से 62 पीले बोरों में 9,300 कृत्रिम अंग मिले। पुलिस ने नईम खान और अनिल अहमद को गिरफ्तार किया है। दोनों भीरा थाना क्षेत्र के अब्दुलकलाम नगर के रहने वाले हैं। विजय सिंह राना और सानू सिद्दिकी फरार हो गए हैं। बरामद किए गए कृत्रिम अंगों की कीमत लगभग 2 करोड़ 1 लाख रुपये आंकी गई है।