कहीं नेहरू नगर की तरह भसक न जाए चंद्रा-मौर्या चौक में ब्रिज के नीचे का हिस्सा

भिलाई। भिलाई के चंद्रा मौर्या चौक में ओवरब्रिज के नीचे लगा हुआ स्ट्रक्चर कभी भी भसक सकता है। सेक्टर और पटरी पार क्षेत्र को जोड़ने वाली इस चौक में हमेशा यातायात का दबाव रहता है।अगर स्ट्रेक्चर गिरा तो जान माल का बड़ा नुकसान हो सकता है। इस फोटो को एक जागरूक नागरिक और आजाद हिंद टाइम्स के पाठक ने हमें भेजा है। ज्ञात हो की 4 जनवरी को नेहरू नगर चौक में ओवर ब्रिज के नीचे का हिस्सा भसक गया था।