कुश जयंती पर जुटेगा मौर्य-कुशवाहा समाज, पारिवारिक मिलन समारोह आज
सम्राट अशोक चौक में होगा भव्य आयोजन, पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और समाज के वरिष्ठजनों का उद्बोधन

भिलाई। मौर्य कुशवाहा समाज भिलाई द्वारा कुश जयंती और पारिवारिक मिलन समारोह 30 अगस्त रविवार को आयोजित है। समारोह का आयोजन सम्राट अशोक चौक, न्यू खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग में किया जाएगा।
अध्यक्ष रामानंद मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे से 11 बजे तक भगवान कुश की पूजा-अर्चना के साथ होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों द्वारा उद्बोधन भी दिया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक मुख्य अतिथियों का स्वागत और उद्बोधन होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक समाजजनों के लिए स्नेह भोज का आयोजन रखा गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अहिवारा के अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में मोहिन्द्र सिंह सैनी, भूपेंद्र यादव, जत्रा सिंह सैनी, अशोक सिंह कुशवाहा, अजय कुमार मौर्य, भगवान सिंह कुशवाहा सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन शामिल होंगे।

