जामुल में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: 3 लोगों पर जानलेवा हमला, 3 नाबालिग सहित 8 गिरफ्तार

जामुल में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: 3 लोगों पर जानलेवा हमला, 3 नाबालिग सहित 8 गिरफ्तार

दुर्ग। जामुल थाना क्षेत्र में पूर्व विवाद और आपसी रंजिश के चलते तीन लोगों पर डंडे और धारदार हथियार से प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, बाम्बे आवास घासीदास नगर निवासी रूखमणी मारकण्डेय की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि 16 जून 2026 की रात करीब 8 बजे हर्ष साहू, दिनेश साहू उर्फ दीनू, विजय यादव उर्फ करण यादव, परिचय उर्फ गुलशन यादव, मोहम्मद आसिफ और उनके अन्य साथियों ने संतु मारकण्डेय, सतीश मारकण्डेय और दीपक साहू के साथ गाली-गलौज करते हुए डंडे एवं धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुराने विवाद के कारण हमला करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा और एक धारदार हथियार बरामद कर जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 417/2026 के तहत विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आरोपी का नाम :

1. हर्ष साहू उर्फ अंशु साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल।

2. दिनेश साहू उर्फ दीनू, उम्र 40 वर्ष, निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल।

3. विजय यादव उर्फ करण यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल।

4. परिचय उर्फ गुलशन यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल।

5. मोह. आसिफ, उम्र 22 वर्ष, निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल।

6. 03 विधि से संघर्षरत बालक।