सेवा और मानवता का महाकुंभ: सोनू सूद की मौजूदगी में भिलाई में होगा SSCC Annual Meet

भिलाई में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक आयोजन होने जा रहा है। समाज सेवा और मानवता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय सोनू सूद चैरिटी क्लब भिलाई ने अपने बहुप्रतीक्षित SSCC Annual Meet 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह विशेष आयोजन 27 जून 2026 को भिलाई में आयोजित होगा, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद स्वयं शामिल होंगे।

क्लब की हेड दीक्षा नागदेवे के अनुसार, यह कार्यक्रम सिर्फ एक वार्षिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का एक बड़ा संकल्प है। पिछले दो वर्षों से क्लब दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में जरूरतमंद और वंचित लोगों की मदद के लिए लगातार सामाजिक गतिविधियां चला रहा है।
सोनू सूद चैरिटी क्लब, सूद चैरिटी फाउंडेशन की प्रेरणा से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। इस वार्षिक सम्मेलन के माध्यम से युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सेवा भावना रखने वाले लोगों को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान सोनू सूद युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करेंगे और सामाजिक बदलाव में भागीदारी का संदेश देंगे। साथ ही नागसेन हायर सेकेंडरी स्कूल का विशेष दौरा भी प्रस्तावित है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू सूद चैरिटी क्लब भिलाई की 60 से अधिक सदस्यों की टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। क्लब के एक्टिव मेंबर्स के रूप में जिलेश चावड़ा, गुरजीत सिंह, गिरीश खपर्डे, एल. बी. वर्मा, डिंपल चावला, दीपक भारता, तुषार चव्हाण, रविंद्र देवांगन, चेतन चव्हाण, सनोज चौधरी, दीपक जैन, जगतेश्वर दुबे एवं विकास जायसवाल आयोजन की तैयारियों और सहयोग कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
तो 27 जून को भिलाई में सेवा, सहयोग और मानवता का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जहां हजारों लोगों को अपने प्रेरणास्रोत सोनू सूद से मिलने का अवसर मिलेगा।
