ममता नहीं झुकीं, राज्यपाल ने भंग कर दी विधानसभा

बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल, सरकार की शक्तियां खत्म

ममता नहीं झुकीं, राज्यपाल ने भंग कर दी विधानसभा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार शाम बड़ा संवैधानिक घटनाक्रम सामने आया। राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी। इस फैसले के बाद राज्य की मौजूदा सरकार केवल कार्यवाहक भूमिका में मानी जा रही है और मंत्रियों की प्रशासनिक शक्तियां भी सीमित हो गई हैं।

राजभवन की ओर से जारी आदेश के बाद पूरे राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। खास बात यह है कि इससे एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कहा था कि वे इस्तीफा नहीं देंगी। ऐसे में राज्यपाल की कार्रवाई को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं और तेज हो गई हैं। विपक्ष ने इसे संविधान के मुताबिक उठाया गया कदम बताया है।