मां-बेटा चला रहे थे गांजा कारोबार, सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार

मां-बेटा चला रहे थे गांजा कारोबार, सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई। सुपेला थाना पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मां और बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों डेरा बस्ती फरीद नगर इलाके में गांजा बेचने का काम कर रहे थे।

पुलिस को 21 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान आरोपी महिला नंदनी धुर्वे के पास से करीब 1.780 किलो गांजा बरामद किया गया। वहीं उसके बेटे के कब्जे से 1.150 किलो गांजा, एक मोबाइल फोन और नगदी भी जब्त की गई।

पूछताछ में सामने आया कि महिला अपने बेटे को गांजा बेचने के लिए देती थी और उससे मिलने वाली रकम खुद रखती थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।