सुपेला के आकाश बुक डिपो में 25–30% तक सस्ती पुस्तकें
पुरानी किताबें भी उपलब्ध, आधी कीमत तक में मिल रही स्टूडेंट्स को राहत


भिलाई। भिलाई और दुर्ग के बुक मार्केट में स्कूल खुलने से पहले किताबों और कॉपियों की कीमतों को लेकर सर्वे किया गया। इस दौरान क्लास 1 से 12 तक की स्कूल किताबें और कॉपियां सबसे सस्ते दाम पर सुपेला के रावण भाटा स्थित आकाश बुक डिपो में उपलब्ध पाई गईं।

सर्वे में सामने आया कि यहां स्कूल की किताबें और कॉपियां बाजार कीमत से करीब 25 से 30 प्रतिशत तक कम दाम में मिल रही हैं। इसके अलावा इस बुक डिपो में 1 से 2 वर्ष पुरानी किताबें भी उपलब्ध हैं, जिन्हें छात्र 50 से 60 प्रतिशत तक कम कीमत में खरीद सकते हैं।

दुकान में सीबीएसई पाठ्यक्रम की एनसीईआरटी के साथ आर.डी. शर्मा और एस.एल. अरोड़ा जैसे प्रमुख पब्लिकेशन की किताबें भी उपलब्ध हैं। कॉपियों की बात करें तो क्लासमैट, सती, पेटल्स और चैंपियन सहित कई ब्रांड की कॉपियां भी यहां होलसेल रेट पर मिल रही हैं। बुक मार्केट के जानकारों का कहना है कि छात्रों और अभिभावकों को किताबें खरीदने से पहले अलग-अलग दुकानों के दाम की जानकारी जरूर लेनी चाहिए, ताकि वे अधिक कीमत चुकाने से बच सकें और अपने पैसे की बचत कर सकें।